10 साल के लड़के का यौन उत्पीड़न

Rape-Illustration (PIC FROM GOOGLE)
मुजफ्फरनगर, 14 नवंबर (PTI) –उत्तर प्रदेश के शामली जिले में ट्रैक्टर चालक ने 10 वर्षीय एक बच्चे का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले के कैराना क्षेत्र में बच्चा अपने घर के सामने खेल रहा था। तभी आरोपी उसे अपने ट्रैक्टर में बिठाकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।