सुषमा स्वराज भारत और विश्वभर में महिलाओं की ‘चैंपियन’ थीं : इवांका ट्रंप

सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार एवं उनकी बेटी इवांका ट्रंप ने कहा है कि पूर्व विदेश मंत्री भारत और दुनियाभर में महिलाओं की ‘चैम्पियन’ थीं।

स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार रात को नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में देहांत हो गया। वह 67 वर्ष की थीं।

इवांका ट्रंप ने बुधवार दोपहर को ट्वीट किया, ‘‘पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के देहांत से भारत ने एक स्नेही और समर्पित नेता तथा जनसेवक खो दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सुषमा स्वराज भारत और दुनियाभर में महिलाओं के लिए चैंपियन थीं और उन्हें जानना सम्मान की बात है।’’

इवांका ट्रंप ने महिलाओं समेत कई मुद्दों को लेकर स्वराज से मुलाकात की थीं।

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा, ‘‘मेरी मित्र और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वह एक मजबूत साझेदार थीं जो हमारी इस राय से इत्तेफाक रखतीं थी कि एक अधिक लोकतांत्रिक विश्व अधिक शांतिपूर्ण होता है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और भारत के लोगों के साथ हैं।’’

 

TEXT-PTI

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *