सरकार ने 21 ‘भ्रष्ट’ कर अधिकारियों को किया जबरन सेवानिवृत्त

GOV. OF INDIA (PIC -FM INDIA)
दिल्ली , 26 नवंबर (PTI) सरकार ने भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों में संलिप्त अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाने के अभियान के पांचवें चरण में 21 और कर अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्ति दे दी है।
वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने केंद्रर सरकार के कर्मचारियों की सेवा नियमावली के नियम 56 (जे) के तहत बी समूह के 21 कर अधिकारियों को भ्रष्टाचार और दूसरे आरोपों में अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेज दिया है।