राकांपा नेता डी. पी. त्रिपाठी का निधन

डी. पी. त्रिपाठी (PIC-ANI)
दिल्ली, दो जनवरी (PTI) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता डी. पी. त्रिपाठी का गुरुवार को नयी दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।
वह कैंसर से पीड़ित थे।
राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट किया, ‘‘ श्री डी. पी. त्रिपाठी जी के निधन से काफी दुखी हूं। वह राकांपा के महासचिव और हम सबके मार्गदर्शक थे।’’
सुले कहा, ‘‘ उन्होंने राकांपा की स्थापना के समय से हमें बहुमूल्य परामर्श और मार्गदर्शन दिया जिसे हम याद रखेंगे। ईश्चर उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’’