मलयाली कवि विष्णुनारायण नम्बूदरी का निधन

Narayanan Namboodiri

The Poet Vishnu Narayanan Namboodiri from Thiruvalla

मलयाली भाषा के लोकप्रिय कवि विष्णुनारायण नम्बूदरी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 81 वर्ष के थे। समकालीन मलयाली साहित्य के प्रतिष्ठित कवि को 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

पत्तनमत्तिट्टा जिले के तिरुवल्ला में जन्मे नम्बूदरी का काम आधुनिकता और परंपराओं के परस्पर मेल के लिए जाना जाता है।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका निधन आज दोपहर आवास पर हुआ।

उन्हें केरल साहित्य अकादमी सहित अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

उनकी कुछ महत्वपूर्ण कृतियों में… ‘स्वातंधरते – कुरीच उरु गीतम’, ‘भूमिगीतांजल’, ‘इंडिया एन्ना विक्रम’, ‘अपराजिता’, ‘अरण्यकम’ आदि शामिल हैं।

TEXT-PTI

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *