प्रधानमंत्री मोदी ने दी ओणम की बधाई

PM MODI JI ON 5 APRIL 9 PM FOR COVID-19(PIC BY PM TWITTER)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओणम के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अनूठा त्योहार है जिसमें सद्भाव का उत्सव मनाया जाता है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “ओणम पर शुभकामनाएं यह एक अनूठा त्योहार है जिसमें सद्भाव का उत्सव मनाया जाता है। यह हमारे मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी एक मौका होता है। मैं कामना करता हूं कि हर किसी को खुशी और अच्छी सेहत मिले।”

मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी ओणम के बारे में विस्तार से चर्चा की थी।

अपने ट्वीट के साथ उन्होंने इसकी एक क्लिप भी साझा की।

उन्होंने कहा था कि ओणम बड़ी तेजी से एक अंतरराष्ट्रीय त्योहार बनता जा रहा है। इसकी धूम आज विदेशों तक पहुंच गई है।

ओणम केरल में मनाया जाने वाला प्रमुख कृषि पर्व है।

 

TEXT-PTI

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *