प्रख्यात अधिवक्ता राम जेठमलानी का निधन

PIC FROM TWITTER

जाने माने वकील राम जेठमलानी का रविवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

उनके पुत्र महेश जेठमलानी ने बताया कि जेठमलानी ने नयी दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास में सुबह पौने आठ बजे अंतिम सांस ली।

महेश और उनके अन्य निकट संबंधियों ने बताया कि उनकी तबियत कुछ महीनों से ठीक नहीं थी।

उनके बेटे ने बताया कि कुछ दिन बाद 14 सितंबर को राम जेठमलानी का 96वां जन्मदिन आने वाला था।

महेश ने बताया कि उनके पिता का अंतिम सरकार यहां लोधी रोड स्थित शवदाहगृह में शाम को किया जाएगा।

 

TEXT- PTI 8 SEP 2019

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *