पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिबरा का निधन

PIC BY TWITTER/@HarsimratB

पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिबरा का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को सुबह निधन हो गया।

उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। वह 87 साल के थे।

लिबरा मौजूदा समय में लुधियाना जिले में खन्ना के पास लिबरा गांव में रहते थे और वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष गुरुचरण सिंह तोहरा के करीबी थे।

लिबरा 14वीं और 15वीं लोकसभा के सदस्य थे। वह 1985 में पंजाब विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। लिबरा 1998-2004 के बीच राज्यसभा के सदस्य रहे।

उन्होंने लोकसभा में फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ सीट का प्रतिनिधित्व किया।

शुरू में लिबरा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। बाद में वह शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) सदस्य के तौर पर भी अपनी सेवाएं दीं।

 

TEXT- PTI फतेहगढ़ साहिब (पंजाब), छह सितंबर/2019

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *