पंजाब, हरियाणा में भीषण गर्मी

हरियाणा और पंजाब में अधिकतर जगहों पर भीषण गर्मी पड़ रही है। हरियाणा के नारनौल में बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री अधिक 45.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, हिसार में 44.9 डिग्री से . तापमान दर्ज किया गया जबकि भिवानी में 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा ।

अंबाला में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। करनाल में तापमान 42 डिग्री रहा।

चंडीगढ़ में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में लुधियाना सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में 44 डिग्री, अमृतसर में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार तक दोनों राज्यों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है ।

#TEXT-PTI

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *