दिल्ली में सुबह रही उमस भरी गर्मी

PIC BY PTI
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह उमस भरी गर्मी रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन में हल्की बारिश हो सकती है।
विभाग के एक अधिकारी के अनुसार कहा, ‘‘ दिन में बादल छा सकते हैं और अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’
रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 26.4 और 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
TEXT- PTI – 9 SEP 2019