दिल्ली में सुबह छाया हल्का कोहरा

DELHI FOG (PIC-GOOGLE)

दिल्ली, 15 दिसंबर (PTI) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर में कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे पालम में दृश्यता 200 मीटर और सफदरजंग में 300 मीटर दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी के साथ 188 रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *