दिल्ली में उमस भरा मौसम, बारिश की संभावना

दिल्लीवासियों की बुधवार सुबह की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 73 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में गरज के साथ छीटों के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

TEXT-PTI

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *