थाई-लाओ सीमा पर 6.1 तीव्रता का भूकंप

Earthquake (pic from google

बैंकाक, 21 नवंबर (एएफपी) उत्तर पश्चिमी लाओस में थाईलैंड की सीमा के नजदीक बृहस्पतिवार सुबह 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार छह बजकर 50 मिनट पर आया। इससे नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप के झटके यहां से 700 किमी दूर थाईलैंड की राजधानी बैंकाक तक महसूस किए गए।

थाईलैंड के मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लाओस में भूकंप के झटके छह बजकर 50 मिनट पर आए और उत्तर, उत्तर पश्चिमी थाईलैंड, बैंकाक तथा उपनगरों में भी महसूस किए गए।’’

उन्होंने बताया, ‘‘अब तक नुकसान की कोई खबर नहीं है।’’

वियतनाम की राजधानी हनोई में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इससे लगभग तीन घंटे पहले इसी इलाके में, शायाबुरी बांध परियोजना के निकट 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था।

पोप फ्रांसिस बुधवार को ही बैंकाक पहुंचे हैं। वह यहां अधिकारियों और थाईलैंड के राजा से मुलाकात करेंगे।

भूकंप के बारे में पोप की टीम की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *