जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का निधन

PIC BY AFP

जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का निधन हो गया है। वह 95 वर्ष के थे।

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन नांगाग्वा ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘मैं बहुत दुख के साथ यह घोषणा कर रहा हूं कि जिम्बाब्वे के जनक एवं पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का निधन हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि मुगाबे , ‘‘आजादी का प्रतीक थे। वह एक ऐसे अफ्रीकी नेता थे, जिन्होंने अपने लोगों की आजादी और सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। हमारे देश और उपमहाद्वीप के इतिहास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’

बढ़ते उग्रवाद और आर्थिक प्रतिबंधों के कारण रोडेशिया सरकार के वार्ता की मेज पर आने के लिए मजबूर होने के बाद 1980 के चुनावों में मुगाबे सत्ता में आए थे।

मुगाबे 1980 से 1987 तक देश के प्रधानमंत्री और 1987 से 2017 तक राष्ट्रपति रहे। उन्होंने 37 सालों तक जिम्बाब्वे का नेतृत्व किया। सैन्य तख्तापलट के कारण उन्हें 2017 में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 1980 से लेकर 2017 तक मुगाबे के शासनकाल को कठोर दौर माना जाता है।

मुगाबे ने जिम्बाब्वे की आर्थिक समस्याओं के लिए पश्चिमी प्रतिबंधों को जिम्मेदार ठहराया था।

 

TEXT- PTI VIA AFP  हरारे, छह सितंबर/2019

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *