जम्मू भी भीषण गर्मी की चपेट में

देश के विभिन्न हिस्सों की भांति जम्मू में भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और बुधवार को नगर में पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो औसत से 2.7 डिग्री अधिक है।
माौसम विभाग के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत से 3.6 डिग्री अधिक है।
तापमान में वृद्धि का असर सड़कों पर भी दिखा और लोगों की आवाजाही कम रही। वहीं युवाओं को नहरों और अन्य जलाशयों में स्नान करते देखा गया।
मौसम कार्यालय ने बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ धूल भरी हवाएं चलने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
बीता शुक्रवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन था जब अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।