किशोरी से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व एक किशोरी को रास्ते से पकड़ कर कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मऊ के थानाध्यक्ष अरुण कुमार पाठक ने सोमवार को बताया ‘‘घटना बृहस्पतिवार की है। एक सोलह साल की लड़की मऊ कस्बे से अपने गांव वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में अकेली पाकर मऊ निवासी युवक राहुल (21) ने उसे रोका और उसका कथित रूप से बलात्कार किया था। फिर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया था।’
उन्होंने बताया ‘‘रविवार को पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित की चिकित्सीय जांच में बलात्कार होने की पुष्टि हुई है।’’
TEXT-PTI