आज रही मौसम की सबसे सर्द सुबह

DELHI (PIC-GOOGLE)
दिल्ली, 19 दिसंबर (PTI) दिल्ली वालों की आंखें गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह में खुलीं। शहर में आज न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री नीचे है।
सुबह शहर कोहरे की घनी चादर ओढ़े हुए था।
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।